लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » थाना पथरी: हत्या के प्रयास मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

थाना पथरी: हत्या के प्रयास मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान

हरिद्वार, 08 जून। थाना पथरी क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 06 जून 2026 को ग्राम डांडी इब्राहिमपुर निवासी विनोद शर्मा ने थाना पथरी में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उन पर और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना पथरी में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश अभियान चलाया। इसी क्रम में 08 जून 2026 को पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी गुरुदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम दिनारपुर, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, प्रकरण में फरार चल रहे अन्य आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

दर्ज मुकदमा

मु.अ.सं. 285/2026

धारा – 190/191(2)/191(3)/115(2)/351(2)/352/109 बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी

गुरुदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह

निवासी: ग्राम दिनारपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक बबलू चौहान

कांस्टेबल नारायण सिंह

कांस्टेबल राकेश नेगी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स