रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 233/26 दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 65, 351 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी योगेश सैनी (35 वर्ष) पुत्र तिलक राम, मूल निवासी ग्राम काकड़ा, तहसील बुढाना, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) एवं वर्तमान निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल को 6 जुलाई 2026 को सुमन नगर गली नंबर-5 स्थित एक किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय शाह, उपनिरीक्षक मनीषा नेगी एवं कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।




