लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी, दूसरा फरार

देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी, दूसरा फरार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोट अशरफ खान

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग अभियान जारी है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 जून 2026 की देर रात थानाध्यक्ष बुग्गावाला पुलिस टीम के साथ यूपी बॉर्डर से बंजारावाला की ओर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बंजारावाला की तरफ से दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों बदमाशों ने कथित रूप से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी।

 

पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला, जिला हरिद्वार बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा 9 जून 2026 को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से संबंधित पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी की पहचान गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स