हरिद्वार (अशरफ खान )थाना सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2022 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

थाना सिडकुल पर वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 388/22 की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा की जा रही थी। मामले में वांछित आरोपी अरुण कुमार लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थी।
आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मोबाइल सर्विलांस की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे पुलिस चौकी बलवा गेट, कोतवाली जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह
निवासी – भलुवा, पोस्ट अंतवाड़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
– उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान (चौकी प्रभारी कोर्ट)
– कांस्टेबल जितेंद्र तोमर
– कांस्टेबल गजेंद्र




