लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » पथरी पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, साढ़े पांच लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पथरी पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, साढ़े पांच लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान

हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस एवं एएनटीएफ (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी बाजार कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पथरी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने पथरी क्षेत्र में दोगीवाला जाने वाले मार्ग पर फेरूपुर के पास चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पथरी में मु.अ.सं. 305/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

बरामद माल

 

21.31 ग्राम स्मैक

 

 

पुलिस टीम

 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह

 

अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा

 

कांस्टेबल जयपाल चौहान

 

कांस्टेबल कान्तिराम

 

एएनटीएफ टीम हरिद्वार

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स