लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » फर्जी परचेज ऑर्डर से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फर्जी परचेज ऑर्डर से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

अशरफ खान

हरिद्वार, 11 जून। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पथरी पुलिस ने फर्जी परचेज ऑर्डर जारी कर एक फैक्टरी को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 को ज्वालापुर निवासी चंदन कौचर ने थाना पथरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनकी कंपनी के नाम पर फर्जी परचेज ऑर्डर जारी कर धोखाधड़ी की और फैक्टरी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। शिकायत के आधार पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 जून 2026 को मुख्य आरोपी कुलदीप कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार पाण्डेय पुत्र संजीव कुमार निवासी गली नंबर-6, कमला नगर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल दीपक चौधरी तथा कांस्टेबल जयपाल चौहान शामिल रहे। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आर्थिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स