Home » लेटेस्ट न्यूज़ » फायर स्टेशन सिडकुल के एफएसओ अनिल कुमार त्यागी बने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

फायर स्टेशन सिडकुल के एफएसओ अनिल कुमार त्यागी बने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। फायर स्टेशन सिडकुल के फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) अनिल कुमार त्यागी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी (Chief Fire Officer) पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति अग्निशमन सेवा में उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं उल्लेखनीय योगदान के सम्मानस्वरूप प्रदान की गई है।

 

पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने श्री अनिल कुमार त्यागी के कंधों पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि श्री त्यागी ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया है। उनकी पदोन्नति अग्निशमन सेवा से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक देहात सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने श्री अनिल कुमार त्यागी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स