रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार, 26 जून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार-2026’ के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादराबाद क्षेत्र से एक आरोपी को करीब 3 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान पुराना पावर हाउस क्षेत्र से आरोपी कुर्बान पुत्र जाकिर, निवासी बेडपुर, थाना कलियर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.946 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार-2026’ के तहत जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत (प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद), कांस्टेबल शाह आलम एवं पीआरडी जवान अमजद शामिल रहे।




