रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में 14 जुलाई 2026 को पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़कला तिराहा से दौड़बसी जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की गई। इस दौरान नीरज उर्फ काला पुत्र श्याम सिंह, निवासी हसनपुर मदनपुर, कोतवाली भगवानपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल निर्मल जोशी और कांस्टेबल अरविंद तोमर शामिल रहे।




