रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भगवानपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गैर जमानती वारंट में लंबे समय से न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने सोमवार, 6 जुलाई 2026 को विशेष अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए मुल्किराम पुत्र कुन्दन, निवासी ग्राम खेलपुर, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी स्पेशल एसटी संख्या 707/22, धारा 135 विद्युत अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर वांछित था।
पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हुकम सिंह तथा कांस्टेबल अजय चंदेल शामिल रहे।




