लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » भगवानपुर पुलिस की दूरस्थ गांव कालेवाला में चौपाल, ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नए कानूनों की दी जानकारी

भगवानपुर पुलिस की दूरस्थ गांव कालेवाला में चौपाल, ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नए कानूनों की दी जानकारी

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

भगवानपुर/हरिद्वार, 30 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश सीमा से सटे दूरस्थ गांव कालेवाला में चौपाल का आयोजन किया। यह गांव कोतवाली से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस-जन संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

चौपाल के दौरान प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर ने स्वयं ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने नशा मुक्त उत्तराखंड, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

 

पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाता और अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क करें।

 

चौपाल में महिलाओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की भूमिका और पुलिस के साथ सहयोग पर भी चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

अंत में भगवानपुर पुलिस ने लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स