लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » श्यामपुर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में तीन की मौत, कई घायल

श्यामपुर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में तीन की मौत, कई घायल

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

हरिद्वार, 29 जून। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र स्थित कांगड़ी श्यामपुर फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के करीब 4:02 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उत्तराखंड रोडवेज की बस और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई

Oplus_131072

सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक, प्रभारी थाना श्यामपुर (प्रशिक्षु सीओ), निरीक्षक यातायात, चंडी चौकी प्रभारी तथा यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए हाइड्रा मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस और पिकअप वाहन को सड़क से हटवाया।

 

हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की, जबकि अन्य घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात सामान्य कर दिया गया।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स