Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सर्वानंद घाट के पास बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

सर्वानंद घाट के पास बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान

हरिद्वार, 06 जून 2026। हरिद्वार के सर्वानंद घाट के पास शनिवार को एक बस में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा संबंधित विभागों के सहयोग से आग पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया।

पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

 

घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया और मार्ग को सामान्य रूप से संचालित कर दिया।

हरिद्वार पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स