लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, सिडकुल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, सिडकुल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हो-हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में एक व्यक्ति सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहा था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने भी युवक को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन उसके न मानने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित पुत्र धर्मपाल (28 वर्ष) निवासी उमरी मजबता, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी शिवम कॉलोनी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय तोमर एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स