लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हत्या के प्रयास के मामले में पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार, 25 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को आजम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम बौड़ाहेड़ी, थाना पथरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उन पर और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना पथरी में मुकदमा संख्या 306/2026 दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार दबिशें दीं और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान पुत्र हबीब एवं शोयब पुत्र यूनुस, निवासी ग्राम बौड़ाहेड़ी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

 

उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर

 

कांस्टेबल नारायण सिंह

 

कांस्टेबल राकेश नेगी

 

कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी

 

कांस्टेबल अजीत तोमर

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स