लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब ने वरिष्ठ नेता मुकर्रम अंसारी को किया सम्मानित, समाज सेवा और जनहित कार्यों को मिला सम्मान”

हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब ने वरिष्ठ नेता मुकर्रम अंसारी को किया सम्मानित, समाज सेवा और जनहित कार्यों को मिला सम्मान”

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट शोएब राणा 

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब द्वारा विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुकर्रम अंसारी को उनकी उत्कृष्ट समाज सेवा, जनहित के कार्यों तथा क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब की टीम ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के महासचिव अरशद अली ने कहा कि मुकर्रम अंसारी ने हमेशा जनता के हितों की आवाज बुलंद की है तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि मुकर्रम अंसारी हर सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहते हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका प्रेरणादायी है।

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद मुकर्रम अंसारी ने हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज का आईना और लोकतंत्र का मजबूत चौथा स्तंभ है। ग्रामीण क्षेत्रों में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पत्रकार पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पत्रकार समाज और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देते हैं।

 

मुकर्रम अंसारी ने आगे कहा कि निष्पक्ष पत्रकार देश और समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी पत्रकारों के हितों, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

 

इस अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मुकर्रम अंसारी को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी समर्पण भाव से समाज की सेवा करते रहेंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स