लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार पुलिस का वारंटियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में 4 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस का वारंटियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में 4 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो दिनों तक चलाए गए विशेष अभियान में चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जनपद और अन्य क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर फरार वारंटियों की तलाश की। पुलिस का कहना है कि अभियान के चलते अपराधियों में खौफ का माहौल है और कई आरोपी स्वयं भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

 

पुलिस ने 7 और 8 जुलाई 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उमेश कुमार उर्फ कालू, विकास, अशरफ तथा मेहताब उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से जुड़े मामले में तथा दो आरोपी आबकारी अधिनियम के मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित थे।

 

गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स