लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, रुड़की में 5 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, रुड़की में 5 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील करते हुए सभी आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया। गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार वारंटियों में बंटी उर्फ विनोद पुत्र संजय, दिनेश पुत्र हुकम सिंह, नीतू पुत्र हुकम सिंह तथा अनूप पुत्र रामपाल, सभी निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर, कोतवाली रुड़की शामिल हैं। इन चारों के विरुद्ध वाद संख्या 1226/22 में भारतीय न्याय संहिता की पूर्ववर्ती धाराओं 147, 148, 323, 325, 341, 504 और 506 से संबंधित मामला दर्ज है।

 

इसके अलावा अनीश पुत्र रोशन अली, निवासी छोटी मस्जिद के पास, ढंडेरा, कोतवाली रुड़की को वाद संख्या 1070/22 में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत जारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

 

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स