रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को 48 पैकेट नाजायज देशी शराब (किन्नू मार्का) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थाना सिडकुल पुलिस ने रोशनाबाद स्थित बिजली घर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी दीपू यादव पुत्र घसीटेलाल, निवासी बालामऊ कचौना, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी शनिदेव मंदिर के पास, रोशनाबाद, सिडकुल हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब (किन्नू मार्का) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी:
48 पैकेट देशी शराब (किन्नू मार्का)
पुलिस टीम:
कांस्टेबल हरि सिंह
कांस्टेबल रिपेन्द्र कैन्तुरा
Post Views: 1




