रिपोर्ट मुजम्मिल खान
हरिद्वार, 9 जुलाई 2026:
जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच हरिद्वार के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसपी सिटी अभय सिंह ने चंद्राचार्य चौक पहुंचकर जलभराव एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जलनिकासी व्यवस्था में तेजी लाने, जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक टीमों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।




