Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, दूसरे दिन 45 वाहनों के चालान

हरिद्वार में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, दूसरे दिन 45 वाहनों के चालान

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार, 23 जुलाई। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरिद्वार में परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 विद्यालय वाहनों के चालान किए गए।

अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न विद्यालयों और प्रमुख मार्गों पर संचालित स्कूल बसों एवं अन्य विद्यालय वाहनों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, लेडी अटेंडेंट सहित सभी अनिवार्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

निरीक्षण में कई वाहनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कुछ वाहनों के पास फिटनेस प्रमाणपत्र और वैध परमिट नहीं थे, कई चालकों के लाइसेंस अधूरे पाए गए, जबकि कई वाहनों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और निर्धारित मानकों के अनुसार लेडी अटेंडेंट भी उपलब्ध नहीं थी। इन सभी मामलों में मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 45 वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग ने विद्यालय प्रबंधन और वाहन संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विद्यालय वाहन केवल वैध दस्तावेजों और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ ही संचालित किए जाएं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन मिलने पर और अधिक सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आज के अभियान में परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती, परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरुणा सैनी, परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सहित विभाग की प्रवर्तन टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स