Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 54 वाहनों की जांच में 30 के चालान

हरिद्वार में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 54 वाहनों की जांच में 30 के चालान

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों के 54 वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया, जिसमें सुरक्षा मानकों और मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन पर 30 वाहनों के चालान किए गए।

 

निरीक्षण के दौरान एक वाहन बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, छह वाहनों में परमिट संबंधी अनियमितताएं, एक वाहन का बीमा समाप्त, एक वाहन बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा एक चालक के आवश्यक दस्तावेज अपूर्ण पाए गए। इसके अलावा चार वाहनों में आपातकालीन निकास एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कमी, आठ वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स का अभाव तथा दस वाहनों में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं या एक्सपायर मिले। टैक्स और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी चार अन्य अनियमितताओं पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 

अभियान के दौरान वाहन स्वामियों, विद्यालय प्रबंधन और चालकों को निर्देश दिए गए कि सभी विद्यालय वाहनों में वैध फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक के वैध दस्तावेज, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास सहित सभी सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी एवं परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती भी शामिल रहे। परिवहन विभाग ने कहा है कि विद्यालय वाहनों के विरुद्ध ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स