लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार, 8 जुलाई। सिडकुल थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी का एक साथी पहले ही एक अन्य वाहन चोरी के मामले में जेल भेजा जा चुका है।

 

पुलिस के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को सिडकुल क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायतें दर्ज हुई थीं। इन मामलों के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम मंगलवार को टैप इंडिया कंपनी तिराहे पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन बाइक फिसलने से गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजत उर्फ कार्तिक निवासी एटा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, हरिद्वार बताया। जांच में पता चला कि उसके पास मिली बाइक भी चोरी की थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। सहवाज को पुलिस पहले ही एक अन्य चोरी के मामले में जेल भेज चुकी है।

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाई गई दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद तीनों बाइक में दो सिडकुल थाना क्षेत्र और एक रानीपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित मुकदमों में बरामदगी की धाराएं बढ़ाते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

बरामदगी:

 

एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

 

दो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल

 

 

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, हेड कांस्टेबल संजय तोमर और कांस्टेबल सुनील कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स