लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » 10 वर्षीय लापता बालक को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल बरामद किया, परिजनों को सौंपा

10 वर्षीय लापता बालक को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल बरामद किया, परिजनों को सौंपा

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान  भगवानपुर/हरिद्वार, 10 जून। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सराहनीय कार्य करते हुए 10 वर्षीय लापता बालक को कड़ी मेहनत और सतर्कता के बाद सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार 7 जून 2026 को विरेन्द्र पुत्र पन्नालाल, निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना कुमरगंज, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) एवं वर्तमान में रघुनाथ कॉलोनी, शिवसिटी कॉलोनी भगवानपुर में किराए पर रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली भगवानपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उनका नाबालिग पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, सोशल मीडिया और पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुपों में बच्चे की फोटो प्रसारित की तथा स्थानीय ग्रामीणों, टेंपो और रिक्शा चालकों से भी जानकारी जुटाई।

 

लगातार प्रयासों के बाद 9 जून को पुलिस टीम ने अमन कॉलोनी सिसौना के पास एक बालक को अकेले घूमते हुए देखा। हुलिए का मिलान करने पर वह वही लापता बालक निकला। पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर भोजन और पानी उपलब्ध कराया तथा विश्वास में लेकर पूछताछ की। बालक ने बताया कि पिता द्वारा डांटने पर वह घर से बिना बताए चला गया था।

 

पुलिस बच्चे को थाने लेकर आई और उसके माता-पिता को बुलाकर काउंसलिंग की गई। बेटे को सकुशल देखकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

 

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:

 

महिला उपनिरीक्षक प्रियंका

 

कांस्टेबल सचिन तोमर

 

कांस्टेबल रविंद्र राणा

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स