रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों और हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली कनखल पुलिस ने एक हुड़दंगी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 8 जुलाई 2026 को लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने वाले एक आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान विवेक कुमार पुत्र रतिया, निवासी हनोल थाना त्यूणी, जनपद देहरादून (हाल निवासी जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार) के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक नरेन्द्र रावत, कांस्टेबल प्रलव चौहान और कांस्टेबल सुनील चौहान की टीम ने अंजाम दिया।
हरिद्वार पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, इनामी बदमाशों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




