रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में खौफ का माहौल बना हुआ है।
पहले मामले में रानीपुर क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती के घर से चले जाने के बाद उसकी मां की शिकायत पर जांच की गई। युवती के वापस लौटने पर मेडिकल और बयान के आधार पर आरोपी गोविंद के खिलाफ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में एक नाबालिग किशोरी का पीछा करने, अपहरण का प्रयास, धमकी देने और बाद में मेडिकल व बयान के आधार पर दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। इस मामले में आरोपी करण के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 65 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 और 11/12 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 जुलाई 2026 को आरोपी गोविंद को सहारनपुर के बादशाहीबाग स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी करण को विष्णुलोक कॉलोनी बड़ी टंकी के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
गोविंद पुत्र बेगपाल, निवासी ग्राम मगनपुरा, बादशाहीबाग, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 24 वर्ष।
करण पुत्र काले सिंह उर्फ कालीचरण, निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, राहुल थापा, संदीपा भंडारी तथा कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट, विवेक गुसाईं और प्रेम सिंह की अहम भूमिका रही।




