लेटेस्ट न्यूज़
थाना पथरी पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद गोसाई का किया स्वागत एवं सम्मान पत्रकारों ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सहयोग की उम्मीद जताई | गंगनहर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में सकुशल बरामद हुई 8 वर्षीय किशोरी | यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 140 वाहनों के चालान, 26 सीज | हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 94 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालों की बदली जिम्मेदारी | सिडकुल में अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 45 भारी वाहनों के चालान | भगवानपुर में गोकशी का मामला: पति-पत्नी हिरासत में, एक आरोपी फरार |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » थाना पथरी पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद गोसाई का किया स्वागत एवं सम्मान पत्रकारों ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सहयोग की उम्मीद जताई

थाना पथरी पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद गोसाई का किया स्वागत एवं सम्मान पत्रकारों ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सहयोग की उम्मीद जताई

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने थाना पथरी के नवनियुक्त निरीक्षक विनोद गुसाईं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए हाल-चाल जाना और विभिन्न विषयों पर काफी देर तक चर्चा की।

 

मुलाकात के दौरान हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब की ओर से संचालित सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े कार्यों के बारे में भी विस्तार से बातचीत हुई। साथ ही क्षेत्र की सामाजिक परिस्थितियों, जनसमस्याओं और पुलिस-प्रेस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

 

इस अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारी मुजम्मिल खान, अरशद अली, महबूब अली, सलमान अंसारी, आशु साबरी, अशरफ खान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग एवं बेहतर तालमेल से क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, निरीक्षक विनोद गुसाईं के साथ हुई इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताया गया।

Leave a Comment

Poll

[democracy id="1"]

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स