रिपोर्ट अशरफ खान.हरिद्वार। जनपद में गोकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस ने ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में एक मकान पर छापेमारी कर गोकशी के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 को भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां एक महिला और अब्दुल गफ्फार पुत्र यासीन को गोमांस तथा गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने मौके से गोमांस, एक कुल्हाड़ी, चार छुरियां, एक लोहे का तसला और दो नायलॉन की रस्सियां बरामद की हैं। मामले में थाना भगवानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 477/2026 के तहत उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, महिला कांस्टेबल सोनम, कांस्टेबल मदन सिंह और होमगार्ड रोविन सिंह।
रिपोर्ट: अशरफ खान




