Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार में 7 मदरसों और 3 मकतबों का निरीक्षण, बिना मान्यता संचालित संस्थानों को नोटिस

हरिद्वार में 7 मदरसों और 3 मकतबों का निरीक्षण, बिना मान्यता संचालित संस्थानों को नोटिस

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान. मकतबों में बच्चों का रिकॉर्ड रखने और स्कूल समय के बाद संचालन के निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

 

हरिद्वार,17 नवंबर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह रावत और सहायक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बाबी कुमार के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 7 मदरसों और 3 मकतबों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मान्यता संचालित पाए गए मदरसों को नोटिस जारी किए गए।

निरीक्षण अभियान बिजौली, नगला इमरती, लादपुर खुर्द, लादपुर कला, जैनपुर एवं मख्याली खुर्द क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान डॉ. गांधी ने मकतब संचालकों को निर्देश दिए कि वहां आने वाले सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड रखा जाए। साथ ही मकतबों का संचालन विद्यालय समय के दौरान न करते हुए स्कूल समय के बाद किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक बच्चा किसी न किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा हो, ताकि उसकी औपचारिक शिक्षा प्रभावित न हो।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त, लेकिन धार्मिक शिक्षा के संचालन के लिए प्राधिकरण से संबद्धता नहीं लेने वाले संस्थानों को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत मान्यता प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने पर पांच लाख रुपये तक जुर्माने और संस्थान को सील करने जैसे प्रावधानों की जानकारी भी दी।

 

वहीं, जिन संस्थानों की मान्यता संबंधी फाइलें शिक्षा विभाग में लंबित हैं, उनके मामलों में डॉ. गांधी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और निर्धारित मानक पूरे करने वाले संस्थानों को जल्द मान्यता देने के निर्देश दिए।

 

डॉ. गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प है कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर विकास की मुख्यधारा से जुड़े। इसी उद्देश्य से प्राधिकरण धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा का समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बच्चों को विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ना जरूरी है, ताकि उनका भविष्य बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने सभी मदरसा एवं मकतब संचालकों से प्राधिकरण के उद्देश्यों में सहयोग करने और बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की अपील की।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स