Home » लेटेस्ट न्यूज़ » बहादराबाद में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार

बहादराबाद में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट  अशरफ खान.हरिद्वार कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में रविवार 15 नवंबर को अवैध हथियारों की सप्लाई करने पहुंचे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रैंड लज्जा के पास कुछ बदमाश पिस्टल की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एंबुश लगाया। इस दौरान पुलिस ने विशाल और भूपेंद्र को मौके से पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश मुकुल गन्ने के खेत की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो मुकुल ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुकुल के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

 

**दो पिस्टल और तमंचा बरामद**

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (25 वर्ष) निवासी वाल्मीकि बस्ती, बहादराबाद, भूपेंद्र (23 वर्ष) निवासी मंसूरपुर झोरा, मुजफ्फरनगर और मुकुल (25 वर्ष) निवासी ग्राम बमोरी, थाना सरधना, मेरठ के रूप में की है।

 

पुलिस ने मुकुल के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस तथा भूपेंद्र के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया है।

 

**अस्पताल पहुंचे एसएसपी**

 

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश के उपचार तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स