Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सिडकुल में अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 45 भारी वाहनों के चालान

सिडकुल में अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 45 भारी वाहनों के चालान

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान.हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 45 भारी वाहनों के चालान किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा और एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े भारी वाहनों को चिह्नित किया गया, जिनके कारण यातायात बाधित हो रहा था। अधिकारियों ने 45 वाहनों के चालान करने के साथ उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की।

 

अधिकारियों का कहना है कि सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में सड़कों पर अवैध पार्किंग से जाम की स्थिति पैदा होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को निर्धारित एवं अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्टरों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से भी अपने वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स