Home » लेटेस्ट न्यूज़ » भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई, 45 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई, 45 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की है।

 

प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में 14 जुलाई 2026 को पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़कला तिराहा से दौड़बसी जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की गई। इस दौरान नीरज उर्फ काला पुत्र श्याम सिंह, निवासी हसनपुर मदनपुर, कोतवाली भगवानपुर, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल निर्मल जोशी और कांस्टेबल अरविंद तोमर शामिल रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स