Home » लेटेस्ट न्यूज़ » तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप और लूट का खुलासा, हरिद्वार पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप और लूट का खुलासा, हरिद्वार पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट मुजम्मिल खान 

हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र में महिला के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, चाकू, मोटरसाइकिल, लूटे गए झुमकों की एक जोड़ी तथा मोबाइल फोन के टूटे हुए पार्ट्स और बैटरी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात महिला अपने बच्चे के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी तमंचे के बल पर घर में घुसे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसके कानों के झुमके लूटकर फरार हो गए।

 

पीड़िता की शिकायत पर 8 जुलाई 2026 को थाना पथरी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

 

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी। 14 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पथरी जंगल के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस ने बरामद साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई हैं। चारों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

शिवम (24 वर्ष), निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, हरिद्वार

 

शेखर (22 वर्ष), निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, हरिद्वार

 

अरुण (23 वर्ष), निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, हरिद्वार

 

विकास (25 वर्ष), निवासी ग्राम महाखड़ी, थाना सयाना, जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)

 

 

बरामदगी

 

एक अवैध तमंचा

 

एक अवैध चाकू

 

वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

 

लूटे गए झुमकों की एक जोड़ी

 

मोबाइल फोन के टूटे हुए पार्ट्स एवं बैटरी

 

 

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स