रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने और कांवड़ियों को उकसाने वाले चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को बहादराबाद कस्बे में रघुनाथ मॉल के पास गश्त के दौरान चार युवक शराब के नशे में कांवड़ियों के बीच जाकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उन्हें उकसा रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और हंगामा करते रहे। उनके इस व्यवहार से कांवड़ियों में आक्रोश फैलने लगा तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई किए जाने से किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
आकाश पुत्र राकेश, निवासी खानपुर, नई दिल्ली
विशाल पुत्र रमेश कुमार, निवासी जवाहर पार्क, नई दिल्ली
नीरज पुत्र किशन लाल, निवासी संगम विहार, नई दिल्ली
धर्मेन्द्र पुत्र देव सिंह, निवासी मदनगीर, नई दिल्ली
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल प्रीतम तोमर, कांस्टेबल अवनेश राणा एवं पीआरडी जवान अमजद शामिल रहे




