Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान श्मशान घाट बहादराबाद से आगे पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल पुत्र अमजद, निवासी ड्रीमलैंड होटल वाली गली, कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बरामदगी:

 

17 ग्राम अवैध स्मैक

 

 

पुलिस टीम:

 

उपनिरीक्षक विकास रावत

 

कांस्टेबल विवेकानन्द

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स