Home » लेटेस्ट न्यूज़ » एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, हरिद्वार पुलिस ने सेवा और सम्मान की पेश की मिसाल

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, हरिद्वार पुलिस ने सेवा और सम्मान की पेश की मिसाल

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

रुड़की/हरिद्वार, 5 अगस्त। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान हरिद्वार पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल भी पेश कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गणेशपुर पुल (टैंक चौक) पर शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को फलाहार, शीतल पेय और पेयजल वितरित कर उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।

यह सेवा कार्यक्रम एसपी देहात हरिद्वार शेखर चंद्र सुयाल तथा एसपी काशीपुर (उधम सिंह नगर) एवं सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर सुपर जोन-13 स्वपन किशोर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर शिवभक्तों का स्वागत किया और पुलिसकर्मियों के साथ सेवा कार्यों में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। हजारों कांवड़ियों ने हरिद्वार पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा के लिए भी पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना हरिद्वार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

 

वहीं सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर स्वपन किशोर सिंह ने कहा कि विभिन्न जनपदों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में जुटी हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर स्तर पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है ताकि यात्रा बिना किसी व्यवधान के सकुशल संपन्न हो सके।

 

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को फल, पानी, जूस सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों के आत्मीय व्यवहार से अभिभूत शिवभक्तों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उनकी कांवड़ यात्रा को और अधिक यादगार बना देता है।

 

कांवड़ यात्रा-2026 में हरिद्वार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी लगातार दे रही है। गणेशपुर पुल पर आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला साबित हुआ, जिसकी स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी सराहना की।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स