Home » लेटेस्ट न्यूज़ » पथरी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

पथरी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

(रिपोर्ट अशरफ खान )ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, लगातार दबिश के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर जट में वादी व उसके पुत्रों पर जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को जुलफान पुत्र यामीन, निवासी ग्राम बहादुरपुर जट, थाना पथरी ने आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला कर घायल करने के संबंध में थाना पथरी में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष पथरी ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दीं। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बहादुरपुर जट, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशें लगातार जारी हैं।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

धर्मेंद्र पुत्र राजकुमार

निवासी ग्राम बहादुरपुर जट, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।

 

पुलिस टीम

 

1. उ0नि0 बबलू चौहान

2. हे0का0 रविन्द्र

3. कां0 राकेश नेगी

4. कां0 ब्रह्मदत्त जोशी

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स