रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 21 और 22 अगस्त की रात विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में हर्ष कुमार (22) निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर, जिसके खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। विनीतो (23) निवासी निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर को धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा विकास (26) निवासी नन्हेड़ा, थाना नेहटोर, बिजनौर को धारा 379, 411 व 341 भादंवि से संबंधित वारंट के तहत तथा मेहरबान (26) निवासी इंद्रा नगर, रानीपुर को धारा 13 जुआ अधिनियम से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने चारों गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली रानीपुर पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।




