Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सैनिक सम्मेलन में 36 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसएसपी नवनीत सिंह ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

सैनिक सम्मेलन में 36 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसएसपी नवनीत सिंह ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों और पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग कर अपनी पारिवारिक एवं विभागीय समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

सम्मेलन की शुरुआत में एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल एवं सफल समापन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा का सफल संचालन पूरी पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी पारिवारिक और विभागीय परेशानियों की जानकारी ली। सामने आई अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद कांवड़ यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने तथा विभिन्न अपराधों के अनावरण में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जुलाई 2026 के लिए चयनित “पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ” सहित कुल 36 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

 

सम्मानित पुलिसकर्मियों में कांवड़ मेला सेल में तैनात 13 पुलिसकर्मी भी शामिल रहे, जिन्होंने कांवड़ मेले के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

 

जुलाई 2026 के पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ

 

– कोतवाली नगर — उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल

– कोतवाली श्यामपुर — कां0 संदीप रावत

– कोतवाली ज्वालापुर — कां0 नरेन्द्र राणा, कां0 रवि चौहान

– कोतवाली रानीपुर — कां0 प्रेम सिंह दानू

– कोतवाली सिडकुल — हे0कां0 विवेक यादव

– कोतवाली गंगनहर — कां0 राकेश राणा

– कोतवाली झबरेड़ा — कां0 प्रदीप बिष्ट

– कोतवाली कलियर — अ0उ0नि0 कुन्दन, कां0 जितेन्द्र सिंह

– कोतवाली लक्सर — उ0नि0 दीपक चौधरी

– सीआईयू रुड़की — कां0 आशीष शर्मा

– यातायात हरिद्वार — उ0नि0 मोहित सिंह रौथाण

– सीपीयू हरिद्वार — उ0नि0 नीरज मेहरा

– यातायात रुड़की — कां0 520 लवकेश मौर्य

– अभिसूचना इकाई हरिद्वार — म0उ0नि0 खुशबू

– फायर स्टेशन रुड़की — फायरमैन रविन्द्र कुमार

– दूरसंचार — कां0 अतुल कुमार

– पुलिस लाइन हरिद्वार — अ0उ0नि0 विक्रम तोमर

– 46वीं वाहिनी पीएसी ए दल — कां0 सुमित राणा

– सीएम हेल्पलाइन — म0कां0 उर्मिला, म0कां0 पुष्पा

– वाचक शाखा — म0का0 सुरैया

– कांवड़ मेला सेल — निरीक्षक उमेश कुमार, उ0नि0 पुनित दानोशी, अ0उ0नि0 मुकेश राणा, कां0 महेन्द्र, कां0 दीपक डबराल, कां0 राजेश, कां0 दीपक दानू, कां0 पंकज, कां0 विनय उनियाल, कां0 कमल, कां0 सुनील, कां0 नत्थी और कां0 कविता।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के साथ-साथ बेहतर कार्य करने वाले जवानों का उत्साहवर्धन करना है।

 

नोट: अपराध गोष्ठी से संबंधित प्रेस नोट अलग से जारी किया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स