Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: भगवानपुर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: भगवानपुर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भगवानपुर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के निर्देशन में 16 जुलाई 2026 को चेतक मोबाइल ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान आरसीपी के आगे सर्विस रोड, करौंदी पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे शुभम ओसवाल पुत्र जयपाल सिंह, निवासी करौंदी, कोतवाली भगवानपुर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

 

प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

बरामदगी:

 

01 अवैध (नाजायज) चाकू

 

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

 

हेड कांस्टेबल अरविन्द तोमर

 

कांस्टेबल मदन वर्मा

 

 

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स