रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा बुक, पेन और ₹1,510 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को सिडकुल पुलिस टीम ने टीन मार्केट, रावली महदूद के पास कार्रवाई करते हुए अनूप पुत्र रामखिलावन, निवासी बेनीगंज, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी झंडा चौक, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को कांस्टेबल रोहित कुमार एवं कांस्टेबल प्रदीप ने अंजाम दिया। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




