Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कांवड़ की भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग, कनखल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कांवड़ की भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग, कनखल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कांवड़ मेले की भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था।

 

पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त 2026 को कुश शर्मा निवासी फेस-3, जगजीतपुर, कनखल ने शिकायत दी थी कि 15 अगस्त को बैरागी कैंप कनखल में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी पत्नी के गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना कनखल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कनखल कोतवाली में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए और लगातार आरोपियों की तलाश की। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर जियापोता के पास से दो युवकों को लूटी गई सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूदेव पुत्र राजेश कुमार, निवासी गली नंबर-29, नेहरू रोड, कोतवाली बड़ौत, उत्तर प्रदेश और करण पुत्र सतपाल, निवासी गली नंबर-8, मोहनपुरी गोण्डा चौक, थाना भजनपुरा, नई दिल्ली के रूप में हुई है। बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी भूदेव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर और बड़ौत थाने में आर्म्स एक्ट तथा हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

 

बरामदगी: एक सोने की चेन।

 

पुलिस टीम में SHO देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, अमित नौटियाल, पुष्कर सिंह चौहान, अपर उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी, कांस्टेबल उमेद सिंह, सतेन्द्र रावत, भूपेन्द्र सिंह, विशन चौहान और जितेन्द्र राणा शामिल रहे। सर्विलांस टीम में इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह बिष्ट और कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स