रिपोर्ट अशरफ खान
भगवानपुर। कांवड़ मेला 2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) को रविवार को कोतवाली भगवानपुर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

16 अगस्त 2026 को आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने कांवड़ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने वाले सभी SPOs को शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान SPOs ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और निस्वार्थ भाव से पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। उनके उत्कृष्ट योगदान से कांवड़ मेला 2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।
पुलिस अधिकारियों ने सभी SPOs के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सहयोग से पुलिस और समाज के बीच समन्वय मजबूत होता है तथा बड़े आयोजनों को बेहतर तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलती है।




