Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कांवड़ मेले से पहले प्रशासन सख्त, दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

कांवड़ मेले से पहले प्रशासन सख्त, दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार, 20 जुलाई। आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को दूसरे दिन भी पंतद्वीप पार्किंग और रोडीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने व्यापक कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया।

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पार्किंग क्षेत्र में बनी अवैध अस्थायी दुकानों, खोखों, रेहड़ियों, ठेलियों, फड़ों और अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने रोडीबेलवाला क्षेत्र में भी अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण हटाए।

प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थल, पार्किंग क्षेत्र और मेला मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स