रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “नशामुक्त देवभूमि मिशन” के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना झबरेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वीरपुर बॉर्डर के पास मोटरसाइकिल सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान बिन्टू और धर्मेंद्र को उत्तर प्रदेश से तस्करी कर उत्तराखंड लाई जा रही 90 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब उत्तर प्रदेश निर्मित बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिन्टू पुत्र सुरेश और धर्मेंद्र पुत्र बलवंत, निवासी झबरेड़ी खुर्द, कोतवाली झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम में कांस्टेबल मुकेश तोमर और होमगार्ड अक्षय कुमार शामिल रहे।




