लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » बहादराबाद पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

बहादराबाद पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ओर से फरार और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने 26 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच वारंटियों को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में नफीस पुत्र नसीम निवासी ग्राम मरगूबपुर, सलमान पुत्र इरशाद निवासी ग्राम मरगूबपुर, सूरजनाथ उर्फ सूरज पुत्र नारायणनाथ निवासी रोहालकी किशनपुर, सुखचन्द एलिस लखन पुत्र राजेन्द्र निवासी दौलतपुर तथा शुभम कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी दौलतपुर शामिल हैं।

 

पुलिस के अनुसार सभी वारंटी माननीय न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल अवनेश राणा, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल प्रीतम तोमर शामिल रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स