रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार/लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपदभर में अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध चाकू के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी वारदात समय रहते टल गई।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित (22 वर्ष), पुत्र प्रमोद सैनी, निवासी ग्राम भोगपुर तथा नीटू (35 वर्ष), पुत्र पवन, निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में मु.अ.सं. 702/2026 एवं 703/2026 के तहत धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बिरेन्द्र नेगी, कांस्टेबल नरेश नेगी, सतपाल राणा, सौदीश कुमार एवं जगत चौहान शामिल रहे।




