रिपोर्ट अशरफ खान
हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने गौकशी के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सुल्तानपुर क्षेत्र में गौमांस के अवशेष बरामद होने के बाद कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की विवेचना के दौरान पांच आरोपियों के नाम सामने आए, जो लगातार फरार चल रहे थे।
वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में शमीम करैशी उर्फ रैना (58), मोबिन (58), मेहताब (35), तासीन (52) और वसीम (34) शामिल हैं। सभी आरोपी लक्सर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी, व0उ0नि0 नितिन चौहान, उ0नि0 बीरेन्द्र नेगी, उ0नि0 कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल किशोर नेगी, जगत चौहान, सन्दीप रावत और अमित रावत शामिल रहे।




