Home » लेटेस्ट न्यूज़ » स्कूलों में पहुंची एएनटीएफ, 350 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

स्कूलों में पहुंची एएनटीएफ, 350 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान 

हरिद्वार। नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से हरिद्वार एएनटीएफ शाखा की ओर से स्कूलों में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने पुलिस मॉडल स्कूल 40 पीएसी हरिद्वार और दीक्षा राइजिंग स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान से संबंधित वीडियो भी दिखाए गए। इसके साथ ही सभी को नशामुक्ति के लिए राष्ट्रीय प्रतिज्ञा दिलाई गई।

एएनटीएफ टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता को अपने परिवार और रिश्तेदारों तक भी पहुंचाएं। इस दौरान नशे से संबंधित सूचना देने के लिए मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933 सहित अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

 

कार्यक्रम में दोनों स्कूलों के करीब 350 छात्र-छात्राएं और अध्यापकगण मौजूद रहे। एएनटीएफ ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स