Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग कर रहे 7 लोग हिरासत में

हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग कर रहे 7 लोग हिरासत में

Picture of Develop India News

Develop India News

DevelopIndiaNews.com एक स्वतंत्र और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक सबसे तेज़ पहुँचाना है।

रिपोर्ट अशरफ खान

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और आपस में मारपीट व हुड़दंग कर रहे सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात मोबाइल गश्त के दौरान सूचना मिली कि ओशो होटल और जोधपुर भोजनालय के बाहर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हाकम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दो पक्षों के बीच तीखी कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनी हुई थी। दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

 

पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष दोबारा झगड़े पर आमादा हो गए। कानून-व्यवस्था बिगड़ने और संज्ञेय अपराध होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी सात आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

 

कोतवाली नगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट और शांति भंग करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हाकम सिंह, कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल अरुण नेगी, कांस्टेबल (नापु) परविंद सिंह तथा कांस्टेबल (नापु) वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स